पीएसपीबी की जीत से शुरुआत, इन्कम टैक्स को 4-2 से दी शिकस्त
लखनऊ। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में इन्कम टैक्स, अहमदाबाद के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की। 43वीं अखिल…

लखनऊ। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में इन्कम टैक्स, अहमदाबाद के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की।
43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में खेले जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के खेल सचिव सुहास एलवाई, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक व यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुकुल शाह, ओलंपियन देवेंद्र चौहान, अजीत ठाकुर एवं सैय्यद अली, लखनऊ हॉकी के सचिव अविनाश श्रीवास्तव, लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ओर अन्य मौजूद थे।
पहले मैच में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने इन्कम इनकम टैक्स, अहमदाबाद को 4 – 2 से शिकस्त दी। पेट्रोलियम टीम ने जोरदार शुरुआत की।
तलविंदर सिंह (13’) और हरजीत सिंह (27’) ने शानदार फील्ड गोल किए। गुरजिंदर सिंह ने 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से मनदीप अंतिल ने 48वें मिनट में बढ़त और मजबूत की।
इन्कम टैक्स इनकम टैक्स की ओर से सुराज बिजवार्ड और और वचन कलप्पा ने गोल दागे। दूसरा मैच सीटीसी मुंबई बनाम बनाम पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) के बीच कड़े संघर्ष के बाद मैच ड्रा रहा। तेजस चव्हाण ने सीटीसी के लिए 22वें मिनट में मैदानी गोल कर बढ़त दिलाई। फिर पंजाब एंड सिंध बैंक ने 30वें मिनट में शाहिद ठाकुर ने बराबरी का गोल दागा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
