10,000 रन पूरा नहीं करने पर छलका स्टीव स्मिथ का दर्द
स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 10000 रन पूरा करने के काफी करीब आ गये थे हालांकि आखिरी मैच में वह सिर्फ एक रन से ये उपलब्धि हासिल करने से चूक गये। दस हजार रन के करीब पहुंचे स्मिथ…

स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 10000 रन पूरा करने के काफी करीब आ गये थे हालांकि आखिरी मैच में वह सिर्फ एक रन से ये उपलब्धि हासिल करने से चूक गये।
दस हजार रन के करीब पहुंचे स्मिथ ने माना है कि एक रन से चूकने से उन्हें काफी तकलीफ हुई लेकिन उन्होंने कहा कि मैच और सीरीज में नतीजा अपने इच्छा के मुताबिक होना ज्यादा महत्वपूर्ण था।

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में स्मिथ के बल्ले से रन नहीं निकले थे। हालांकि तीसरे और चौथे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी में अहम भूमिका निभाई।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी मैच के दौरान वह 10000 रन पूरा करने से सिर्फ एक रन से चूक गये थे। उन्हें आखिरी पारी में प्रसिद्द कृष्णा ने आउट किया। यदि ऐसा होता तो वह एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाते।
स्टीव स्मिथ ने कहा, ''सब अच्छा (10000 टेस्ट रन ना पूरा करने पर) है। अंत में हमें मनचाहा नतीजा मिला और यही हमें चाहिए था। एक रन से उस समय तकलीफ हुई थी, लेकिन सब अच्छा है। अच्छा होता अगर में अपने होम ग्राउंड पर दोस्तों और परिवार के सामने वो एक रन बना लेता लेकिन उम्मीद है कि गाले में मैं वो एक रन बनाने में कामयाब हो जाऊंगा।''
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
