1 अप्रैल से फिर शुरू होगी विश्व कप टिकटों की बिक्री, कीमतों पर उठे सवाल
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने बुधवार को यह घोषणा की कि विश्व कप टिकटों की अंतिम चरण की बिक्री 1 अप्रैल से शुरू होगी। फीफा के अनुसार, दिसंबर से फरवरी के बीच हुई पिछली बिक्री के अंत तक 10 लाख से अधिक टिकट बिक…

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने बुधवार को यह घोषणा की कि विश्व कप टिकटों की अंतिम चरण की बिक्री 1 अप्रैल से शुरू होगी।
फीफा के अनुसार, दिसंबर से फरवरी के बीच हुई पिछली बिक्री के अंत तक 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे। अब अतिरिक्त टिकट 1 अप्रैल से लेकर टूर्नामेंट समाप्त होने तक आम बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।
टिकटों की कीमत को लेकर फीफा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में जब आम जनता के लिए टिकट बिक्री शुरू हुई थी, तब फुटबॉल प्रेमियों ने फीफा पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया था।

उस समय ग्रुप चरण के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 140 डॉलर थी, जबकि फाइनल मुकाबले के टिकट की कीमत 8680 डॉलर तक पहुंच गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
