द इंडियन व्यू

1 अक्टूबर से चैलेंजर ट्रॉफी के साथ लखनऊ के क्रिकेट सीजन का आगाज़

लखनऊ। राजधानी में क्रिकेट गतिविधियों को गति देने व सुव्यवस्थित आयोजन की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने वर्ष 2025-26 के घरेलू क्रिकेट सत्र का कैलेंडर जारी कर दिया है। सीजन की शुरुआत 1…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
5 min read
1 अक्टूबर से चैलेंजर ट्रॉफी के साथ लखनऊ के क्रिकेट सीजन का आगाज़

लखनऊ। राजधानी में क्रिकेट गतिविधियों को गति देने व सुव्यवस्थित आयोजन की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने वर्ष 2025-26 के घरेलू क्रिकेट सत्र का कैलेंडर जारी कर दिया है।

सीजन की शुरुआत 1 अक्टूबर 2025 से स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर होने वाले चैलेंजर ट्रॉफी के मैचों से होगी। बोर्ड ट्रॉफी की तर्ज पर होने वाले इस टूर्नामेंट में तीन टीमों के मध्य सात मैच खेले जाएंगे। चैलेंजर ट्रॉफी स्पोर्ट्स गैलेक्सी के तेजस मल्होत्रा द्वारा प्रायोजित है।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने जारी किया 2025-26 घरेलू सीजन का कैलेंडर

इसके साथ ही अक्टूबर माह में ही 21वीं बीबीडी ए, बी व सी डिवीजन लीग की भी शुरुआत हो जाएगी। वहीं आईपीएल की तर्ज पर लखनऊ प्रीमियर लीग का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा। इस बारे में आयोजित प्रेस वार्ता में सीएएल के अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए आगामी सीजन के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस बार सीएएल का विशेष फोकस नई प्रतिभाओं को सामने लाने पर है। इसके लिए अधिक से अधिक मैचों का आयोजन किया जाएगा ताकि युवाओं को बड़े स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिले।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि घरेलू क्रिकेट में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को मजबूत किया जाए, टूर्नामेंट के प्रारूप को और व्यवस्थित बनाया जाए तथा उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा मिले।

आज प्रेस वार्ता के दौरान सीएएल के सचिव केएम खान, संयुक्त सचिव एसपी सिंह, विकास पाण्डेय, नईम चिश्ती, सुभांष कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह, कमर हुसैन, इशरत अली, सुमित गुप्ता उपस्थित थे।

अगले साल फरवरी में होगी लखनऊ प्रीमियर लीग

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने लखनऊ प्रीमियर लीग के आयोजन की भी घोषणा कर दी। अगले साल फरवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट के बारे में सीएएल अध्यक्ष नवनीत सहगल ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर भव्य तरीके से होने वाली इस लीग में 6 टीमों के बीच कुल 18 मैच खेले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगी और जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भविष्य में बड़े टूर्नामेंटों में मौका मिलेगा।

अब प्रदर्शन के आधार पर होगा खिलाड़ियों का चयन

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने इंटर जिला टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के सीधे चयन और ट्रायल के लिए नए मानदंड जारी कर दिए हैं जिसके लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों (स्पिनर और पेसर) के लिए प्रदर्शन का मानक बीबीडी की लीग में किए प्रदर्शन को तय कर दिया गया है।

सीएएल का कहना है कि इन मानदंडों के ज़रिए खिलाड़ियों की क्षमता का निष्पक्ष मूल्यांकन होगा और बेहतर प्रतिभाओं को मौका मिल सकेगा।

इंटर जिला क्रिकेट

बल्लेबाज के लिए

बीबीडी ए डिवीजन (9 मैच) : 500 रन

बीबीडी बी डिवीजन (8 मैच) : 600 रन

बीबीडी सी डिवीजन (9 मैच) : 650 रन

स्पिनर के लिए

ए डिवीजन (9 मैच) : 27 विकेट

बी डिवीजन (8 मैच) : 30 विकेट

सी डिवीजन (9 मैच) : 35 विकेट तेज गेंदबाज के लिए

ए डिवीजन (9 मैच) : 25 विकेट

बी डिवीजन (8 मैच) : 27 विकेट

सी डिवीजन (9 मैच) : 32 विकेट

ट्रायल्स में चयन के मानदंड

बल्लेबाज के लिए

बीबीडी ए डिवीजन (9 मैच) : 270 रन

बीबीडी बी डिवीजन (8 मैच) : 300 रन

बीबीडी सी डिवीजन (9 मैच) : 360 रन

स्पिनर के लिए

ए डिवीजन (9 मैच) : 12 विकेट

बी डिवीजन (8 मैच) : 14 विकेट

सी डिवीजन (9 मैच) : 16 विकेट तेज गेंदबाज के लिए

ए डिवीजन (9 मैच) : 11 विकेट

बी डिवीजन (8 मैच) : 12 विकेट

सी डिवीजन (9 मैच) : 14 विकेट

सीएएल 2025-26 घरेलू क्रिकेट सत्र कार्यक्रम

सीएएल चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-23, 2025 – 1 अक्टूबर 2025

सिराज खान मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 – अक्टूबर 2025

छठीं ऑल इंडिया जेकेपी ट्रॉफी 2025 – (तारीख अभी तय नहीं)

सीएएल इंटर ऑफिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 – अक्टूबर/नवंबर 2025

लखनऊ प्रीमियर लीग – फरवरी 2026

21वीं बीबीडी ए, बी व सी डिवीजन लीग 2025-26 – अक्टूबर 2025

अंडर-14 ट्रायल और ट्रायल मैच 2025-26 – अक्टूबर 2025

द्वितीय जीसीआरजी सीनियर महिला क्रिकेट लीग 2025-26 – 3 नवंबर 2025

द्वितीय सैयद नावेद शेर मेमोरियल महिला क्रिकेट लीग 2025 – 2 जनवरी 2026

तृतीय एमएल मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट (सी डिवीजन) – 1 जनवरी 2026

सीएएल महिला अंडर-18 क्रिकेट लीग 2026 – 2 फरवरी 2026

सीएएल अंडर-15 क्रिकेट लीग 2026 (राजा विजय कुमार त्रिपाठी की स्मृति में) – 2 फरवरी 2026

सीएएल अंडर-18 क्रिकेट लीग 2026 – 2 मार्च 2026

चतुर्थ सीएएल अंडर-22 क्रिकेट लीग 2026 (करीम चिश्ती की स्मृति में) – 2 अप्रैल 2026

पुरुष सीनियर, अंडर-23, अंडर-19, अंडर-16 ट्रायल और ट्रायल मैच 2026-27 – अप्रैल व मई 2026

महिला सीनियर, अंडर-23, अंडर-19, अंडर-15 ट्रायल और ट्रायल मैच 2026-27 – अप्रैल व मई 2026

डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 – मई व जून 2026

19वीं टिम्बर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 – फरवरी या मई 2026

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता टी-20 ट्रॉफी 2026 – जून 2026

सीएएल कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 – तारीख अभी तय नहीं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।