द इंडियन व्यू

वनडे डेब्यू पर डक हुए यश ठाकुर, सचिन-धोनी जैसे दिग्गजों के क्लब में मिली जगह

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 209 रनों पर सिमट गई।

Prakhar
November 15, 2026
3 min read
वनडे डेब्यू पर डक हुए यश ठाकुर, सचिन-धोनी जैसे दिग्गजों के क्लब में मिली जगह

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 209 रनों पर सिमट गई।

जब भारत संकट में था तो नंबर-9 पर बैटिंग करने आए यश ठाकुर से कुछ रनों की उम्मीद थी, हालांकि वह फेल हो गए और 0 पर आउट हो गए।

बिना खाता खोले पवेलियन लौटे यश ठाकुर का नाम इसी के साथ एक अनचाही लिस्ट में जुड़ गया है। यह लिस्ट उन भारतीय बल्लेबाजों की है जो अपने डेब्यू मैच में 0 पर आउट हुए। इस लिस्ट में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्षमण और शिखर धवन जैसे बड़े भी हैं।

बिशन सिंह बेदी वनडे डेब्यू में 0 पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। वह 1974 में अपने डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1989 में अपना वनडे डेब्यू किया था और उनका खाता भी नहीं खुला था।

एमएस धोनी का डेब्यू तो हर किसी को याद होगा, वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे। इस लिस्ट में यश ठाकुर से पहले आखिरी बल्लेबाज शिखर धवन थे, जो 2010 में डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। अब 16 साल बाद जाकर यश ठाकुर का नाम इस लिस्ट में जुड़ा है।

भारत के लिए वनडे डेब्यू पर डक

1974 - बिशन सिंह बेदी

1979 - सुरिंदर खन्ना

1980 - रोजर बिन्नी

1980 - योगराज सिंह

1981 - के श्रीकांत

1984 - अशोक पटेल

1985 - लालचंद राजपूत

1988 - संजीव शर्मा

1989 - सचिन तेंदुलकर

1998 - वीवीएस लक्ष्मण

1999 - ज्ञानेंद्र पांडे

2002 - जय प्रकाश यादव

2003 - आविष्कार साल्वी

2004 - एमएस धोनी

2005 - सुरेश रैना

2006 - वसीम जाफर

2010 - शिखर धवन

2026 - यश ठाकुर*

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 200 रनों पर ढेर हो गई। ईशान किशन और अक्षर पटेल दो बल्लेबाज फिफ्टी से चूके और 46-46 रन बनाकर आउट हुए।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया। उनसे ज्यादा तो रन नंबर-10 और 11 के बल्लेबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बना गए। रोहित 7 तो कोहली ने 5 रन बनाए, जबकि अर्शदीप-सिराज ने 14-14 रन जोड़े।

आखिरी विकेट के लिए दोनों ने 26 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रन चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।