विवान कपूर का विश्व चैंपियनशिप में धमाल, रजत के साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट पक्का
भारत के विवान कपूर गुरुवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुष ट्रैप स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने से बेहद करीब से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत के विवान कपूर गुरुवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुष ट्रैप स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने से बेहद करीब से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इस उपलब्धि से उन्होंने हालांकि 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भारत का एक कोटा भी पक्का कर दिया। जयपुर के 24 वर्षीय निशानेबाज विवान शानदार फॉर्म में थे और ऐसा लग रहा था कि वह पुरुष ट्रैप में विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।
उनसे पहले मानवजीत सिंह संधू ने 2006 में क्रोएशिया के जगरेब में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि शूट-ऑफ में विवान एक क्ले बर्ड पर निशाना लगाने से चूक गए और कुवैत के अब्दुलरहमान अलफैहान ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
निर्धारित मुकाबले में दोनों निशानेबाजों ने 30 में से 29 अंक हासिल किए थे जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से हुआ। इस रजत पदक के साथ विवान अत्यंत प्रतिस्पर्धी पुरुष ट्रैप स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले दिग्गज निशानेबाज कर्णी सिंह (रजत), मानवजीत सिंह संधू और जोरावर सिंह संधू यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विवान लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज भी बन गए।
विवान से पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में, जबकि नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए लॉस एंजिलिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था।
सम्बंधित ख़बरें
महिला क्रिकेट की चमक अब वैक्स म्यूजियम में भी, हरमनप्रीत के स्टैच्यू का अनावरण
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धियों को खास सम्मान दिया गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टैच्यू का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में भव्य समारोह के दौरान अनावरण किया गया।
आईएफएल में शनिवार को दो बड़े मुकाबले, नागालैंड यूनाइटेड का होगा ऐतिहासिक घरेलू पदार्पण
एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड शनिवार, 14 नवंबर 2026 को स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 में बेंगलुरु फुटबॉल स्टेडियम में रियल कश्मीर एफसी की मेजबानी करेगा। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा।
आईएफएल 2026-27 में भी स्टार सीमेंट का साथ, लगातार दूसरी बार बना टाइटल स्पॉन्सर
इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) को अपने अगले सीजन के लिए भी स्टार सीमेंट का साथ मिल गया है। कंपनी 2026-27 सीजन में लगातार दूसरी बार लीग की टाइटल स्पॉन्सर होगी। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
दीप्ति शर्मा और मार्को यानसेन ने जीता अक्टूबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार
भारतीय महिला हरफनमौला दीप्ति शर्मा को अक्टूबर महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है।
