द इंडियन व्यू

प्रतीका रावल का नाबाद शतक, शेफाली के छक्कों की बरसात, भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

प्रतीका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

Prakhar
October 23, 2026
3 min read
प्रतीका रावल का नाबाद शतक, शेफाली के छक्कों की बरसात, भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

प्रतीका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

भारत ने 198 रन के लक्ष्य को केवल 27.1 ओवर में हासिल करके तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।

प्रतीका रावल ने नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बाद 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान छक्कों की झड़ी लगाकर भारतीय टीम को आसान जीत दिलाई। स्मृति मंधाना ने भी 32 रन बनाए।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की पारी को 197 रन पर समेट दिया। श्री चरणी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ ने तीन विकेट हासिल किए। जिम्बाब्वे से बिलव्ड बिजा ने सर्वाधिक 62 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा, जब क्रांति गौड़ ने लोरिन फिरी को अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा। हालांकि, शुरुआती ओवरों में भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कुछ आसान मौके गंवाए।

ऋचा घोष ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ा, डेब्यू कर रहीं जिंतमणि कलिता की गेंद पर दीप्ति शर्मा ने मोडेस्टर मुपाचिक्वा का कैच टपका दिया।

इसके बाद श्री चरणी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले मेडन ओवर डाला और फिर मुगेरी-तिरिपानो को पगबाधा आउट किया। चरणी ने मुपाचिक्वा को भी पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने शार्न मेयर्स को कैच आउट कराकर जिम्बाब्वे का स्कोर 70 रन पर चार विकेट कर दिया।

मुश्किल में फंसी जिम्बाब्वे की पारी को बिजा ने संभाला। उन्होंने न्याशा ग्वांजुरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े और अपना अर्धशतक पूरा किया। मिशेल मावुंगा ने 29 रन बनाकर टीम को तेजी से रन दिलाने की कोशिश की। हालांकि, श्री चरणी ने कलिता के हाथों उन्हें कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

इसके बाद जिम्बाब्वे की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने तीन रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा ने कप्तान नोमवेलो सिबांडा को पगबाधा आउट किया, जबकि क्रांति गौड़ ने बिजा को मिड ऑफ पर कैच कराया।

दीप्ति शर्मा ने पारी की आखिरी गेंद से पहले तेंदई मकुशा को बोल्ड कर जिम्बाब्वे की पारी समाप्त कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़े। भारत ने पावरप्ले के बाद 10 ओवर में बिना विकेट गिरे 72 रन बना लिए थे।

प्रतीका ने 54 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें 45 रन पर जीवनदान भी मिला। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े, जिसके बाद मंधाना 32 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद शेफाली वर्मा ने तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 26वें ओवर में चारे की गेंदों पर तीन छक्के जड़ते हुए 20 रन बटोरे और केवल 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर, प्रतीका ने 27वें ओवर में चौका लगाकर अपना तीसरा एकदिवसीय शतक पूरा किया।

प्रतीका और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए केवल 70 गेंदों पर नाबाद 106 रन की साझेदारी कर भारत को 22.5 ओवर शेष रहते शानदार जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।