बॉल टैंपरिंग विवाद पर फिर बोले पैट कमिंस, कहा- आठ साल से नहीं बदला मेरा रुख
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक बार फिर से इस बात को दोहराया है कि 2018 में हुई बॉल टैंपरिंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक बार फिर से इस बात को दोहराया है कि 2018 में हुई बॉल टैंपरिंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया था कि सैंडपेपर के बारे में सभी को पता था। यहां तक कि पैट कमिंस की एक घंटे से ज्यादा देर तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उस खिलाड़ी ने बयान दिया है, जिसने बॉल टैंपर की थी। ये कैमरन बैनक्राफ्ट हैं, जिन्होंने 4000 से ज्यादा शब्दों में अपनी बात कही है। इस पर पैट कमिंस ने कहा है कि वह सारे सवालों के जवाब दे चुके हैं।
बैनक्रॉफ्ट ने बताया है कि 8 साल पहले क्या हुआ था। उन्होंने कहा है कि सिर्फ केपटाउन में नहीं, बल्कि इससे पहले मैच में भी बॉल टैंपरिंग हुई थी। उन्होंने नाम लेकर बताया है कि किसकी क्या भूमिका थी।
हालांकि, बैनक्रॉफ्ट के बयान से पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने एक फोरम बनाया है, जिसमें वह खिलाड़ियों के बयान चाहते हैं, लेकिन किसी को कोई सजा नहीं मिलेगी।
अपने कॉलम में बैनक्रॉफ्ट ने पिछले शुक्रवार को सिडनी में कमिंस की 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें इससे गुस्सा आया, अकेलापन महसूस हुआ और ऐसा लगा कि मेरे साथ धोखा हुआ है।
कमिंस ने कहा था कि ख्वाजा का यह दावा कि सबको पता है, "100% गलत" है और ख्वाजा पर लोगों की जिंदगी को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
अब पैट कमिंस की ओर से फिर से बयान आया है। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने क्रिकंफो को उनसे जुड़ा स्टेटमेंट शेयर किया। मैक्सवेल ने कहा, "आठ साल में पैट की बात नहीं बदली है। वह पहले दिन से ही लगातार इस पर अड़े हुए हैं।
पैट को कैम(बैनक्रॉफ्ट) के लिए दुख है। वह बहुत कुछ झेल चुके हैं। हम लोगों से पैट के इंटरव्यू की ट्रांसक्रिप्ट दोबारा पढ़ने की रिक्वेस्ट करेंगे। ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका उन्होंने जवाब न दिया हो और इसमें कैम ने अब जो कहा है, उसका जवाब भी शामिल है।"
एजेंट मैक्सवेल ने आगे बताया, "पैट ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम को फिर से बनाया है। केप टाउन के उस 24 साल के लड़के ने टीम को ठीक करने का फैसला किया और आठ साल तक ऐसा किया।"
बैनक्रॉफ्ट के कॉलम के जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "हम इस बात का सम्मान करते हैं कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने अपनी कहानी बताई है और हम उनके कमेंट्स पर विचार करने के लिए समय लेंगे।
हमें उम्मीद है कि 2018 की घटनाओं के कई पहलू होंगे, इसीलिए हमने लोगों के लिए घटनाओं पर अपना नज़रिया देने के लिए एक फ़ोरम बनाया है। हम टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस को फ़ाइनल कर रहे हैं और जल्द से जल्द प्रोसेस शुरू करेंगे।"
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
