द इंडियन व्यू

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन, आठ विकेट से दर्ज की जीत

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही शुक्रवार को यहां श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर पिछले दो साल में अपनी पहली श्रृंखला जीती।

Prakhar
November 20, 2026
1 min read
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन, आठ विकेट से दर्ज की जीत

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही शुक्रवार को यहां श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर पिछले दो साल में अपनी पहली श्रृंखला जीती।

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 316 रन बनाकर 89 रन की मामूली बढ़त हासिल की। पाकिस्तान ने चौथे दिन के पहले सत्र में 13 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर जीत हासिल की।

अज़ान अवैस ने 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि ऑलराउंडर आमिर जमाल ने नाबाद 34 रन बनाए। पाकिस्तान की यह मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 11 मैचों में तीसरी जीत है।

श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 98 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 325 रन बनाकर 227 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी।

पाकिस्तान ने इससे पहले 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।