पीएम मोदी ने पैरा खिलाड़ियों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व और खुशी का अवसर
जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अभी संपन्न हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा खिलाड़ियों ने क्या ही शानदार उपलब्धि हासिल की है। रिकॉर्ड 114 पदकों के साथ, यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है।
उन्होंने आगे कहा किे मैं हमारे दल के प्रत्येक सदस्य को उनके असाधारण दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देता हूं। हर एथलीट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपना योगदान दिया है और अपनी सफलताओं से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।
भारत ने शनिवार को समाप्त हुए एशियन पैरा गेम्स में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने इस बार पिछले संस्करण के पदक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
पिछले संस्करण में भारत ने 108 पदक हासिल किए थे, जिनमें 27 स्वर्ण, 32 रजत और 49 कांस्य पदक भी थे। एशियन पैरा गेम्स 2026 में 114 पदकों की उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों के लिए एक अहम मील का पत्थर है।
30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदकों के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि देश में पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के समर्पण को भी प्रदर्शित किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘न खुद की तारीफ, न पीआर की फौज’, तेम्बा बावुमा के मुरीद हुए सुनील गावस्कर
साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 179 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर सीरीज में बराबरी कराई, उसके लिए इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ हो रही है।
दिल्ली में प्रदूषण बिगाड़ सकता है क्रिकेट का रोमांच, भारत-श्रीलंका वनडे पर फिर उठे सवाल!
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार 13 दिसंबर को भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच शेड्यूल है। 3 मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मुकाबला होगा।
भुवनेश्वर के पास कौशल और अनुभव की कमी नहीं, बस दबाव से दूर रहने की जरूरत: मोर्कल
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल चाहते हैं कि चार साल बाद टी20 क्रिकेट में लौटने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ‘अपेक्षाओं को दरकिनार करके’ अपने नैसर्गिक खेल पर ध्यान केंद्रित करें।
ग्लेन फिलिप्स की चुनौती से निपटने उतरेगा भारत, गेंदबाजों को कसनी होगी कमर
बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीतने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी।
