द इंडियन व्यू

भारतीय फुटबॉल टीम की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से हारी

कप्तान क्रिस वुड के एक गोल और जेसी रैंडेल के दो गोल की बदौलत न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां खेले गए अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मुकाबले में भारत को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

Prakhar
November 12, 2026
2 min read
भारतीय फुटबॉल टीम की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से हारी

कप्तान क्रिस वुड के एक गोल और जेसी रैंडेल के दो गोल की बदौलत न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां खेले गए अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मुकाबले में भारत को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

मेजबान टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और भारतीय टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। न्यूजीलैंड ने पांचवें मिनट में जवाबी हमले पर गोल कर बढ़त हासिल की।

परमवीर द्वारा गेंद को क्लीयर किए जाने के बाद रैंडेल ने पेनल्टी बॉक्स में कटबैक दिया, जिस पर भारतीय डिफेंडर बिजॉय वर्गीस से गेंद टकराकर गोलपोस्ट में चली गई। इसके बाद भी रैंडेल ने भारतीय रक्षापंक्ति को लगातार परेशान किया और पहले हाफ में 34वें तथा 43वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी।

दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड के कप्तान क्रिस वुड ने भी गोल किया। उन्होंने 57वें मिनट में कैलन इलियट के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। इस सत्र में गोल के लिए जूझ रहे वुड का यह न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए सितंबर 2025 के बाद पहला गोल था। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार में गोल किया था।

भारतीय टीम की मुश्किलें 75वें मिनट में और बढ़ गईं, जब लियाम गिलियन के क्रॉस पर लैचलन बेलिस ने बेहतरीन हाफ-वॉली शॉट लगाकर स्कोर 5-0 कर दिया।

पिछले महीने उरुग्वे के खिलाफ छह गोल गंवाने वाली भारतीय टीम पर एक बार फिर बड़ी हार का खतरा मंडराने लगा था।

मैच में छठा गोल भी हो सकता था, जब मैथ्यू शेरिडन के प्रयास पर आकाश मिश्रा ने पेनल्टी बॉक्स में हाथ से गेंद रोक दी। हालांकि, 17 महीने बाद शुरुआती एकादश में वापसी कर रहे गोलकीपर विशाल कैथ ने बिल टुइलोमा के प्रयास को शानदार तरीके से रोककर छठा गोल नहीं होने दिया।

हालांकि, तब तक भारतीय टीम को काफी नुकसान हो चुका था। मुख्य कोच खालिद जमील के नेतृत्व में टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने अपने पिछले दो मुकाबलों में केवल एक गोल किया है, जबकि 11 गोल गंवाए हैं।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और मैत्री मुकाबला खेलना है। वहीं, यह श्रृंखला मेजबान टीम के मुख्य कोच डैरेन बेजली के कार्यकाल के अंतिम मुकाबलों की श्रृंखला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।