न्यूजीलैंड के सामने भारतीय फुटबॉल टीम ने टेके घुटने, 0-3 से मिली करारी हार
भारत को रविवार को यहां पहले हाफ में तीन गोल गंवाने के कारण मैत्री फुटबॉल मैच में न्यूजीलैंड से 0-3 से हार मिली। न्यूजीलैंड ने भारत की रक्षापंक्ति की कमजोरी को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारत को रविवार को यहां पहले हाफ में तीन गोल गंवाने के कारण मैत्री फुटबॉल मैच में न्यूजीलैंड से 0-3 से हार मिली। न्यूजीलैंड ने भारत की रक्षापंक्ति की कमजोरी को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
टीम से पहले हाफ में फिन सुरमन, जेम्स मैकगैरी और कप्तान क्रिस वुड ने गोल किए। न्यूजीलैंड ने 22वें मिनट में सुरमन के गोल से बढ़त हासिल की। कैलम मैककोवाट के बाएं ओर से लिए गए कॉर्नर पर सुरमन ने आकाश मिश्रा को छकाकर हेडर से गोल किया।
न्यूजीलैंड की टीम ने 40वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जब मैकगैरी ने बॉक्स के किनारे से बाएं पैर से एक जोरदार शॉट लगाया जो भारतीय गोलकीपर को चकमा देकर गोल में चला गया।
इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड ने स्कोर 3-0 कर दिया। जेसी रैंडल के पास पर वुड ने यह गोल किया। दूसरे हाफ में भारत ने कुछ बेहतर खेल दिखाया लेकिन न्यूजीलैंड की रक्षात्मक पंक्ति को भेदने में नाकाम रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
