बांग्लादेश के 400 रन भी नहीं आए काम, रबाडा-हार्मर के दम पर दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
द वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पहली पारी में 157 रनों की मजबूत बढ़त हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी में भी अपना दबदबा कायम रखा और बांग्लादेश की दूसरी पारी 168 रनों पर समेट दी। इसके बाद मिले 12 रनों के मामूली लक्ष्य को टीम ने एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 100/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन टीम ज्यादा देर तक दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी।
लिटन दास ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि महफिजुल इस्लाम ने 32 रनों का योगदान दिया। तौहीद हिरदॉय ने 23 और मुशफिकुर रहीम ने 22 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज के बल्ले से 15 रन निकले। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
दक्षिण अफ्रीका से साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं, पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में भी अपनी धार बरकरार रखी और तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मार्को जानसेन को एक सफलता मिली।
रबाडा इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे। उन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट सहित कुल आठ विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में बल्ले से भी 72 रनों की अहम पारी खेली। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाए थे। टीम के लिए तौहीद हिरदॉय ने 137 और लिटन दास ने 120 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। तंजीद हसन तमीम ने भी 67 रन बनाकर अहम योगदान दिया। यह टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने पांच विकेट हासिल किए, जबकि डेन पैटरसन ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि, बांग्लादेश के 400 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने और भी दमदार प्रदर्शन किया।
मेजबान टीम ने पहली पारी में 557 रन बनाकर बांग्लादेश पर 157 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। मार्क्वेस एकरमैन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 102 रन बनाकर शतक लगाया। जुबैर हमजा ने 83 और कप्तान टेंबा बावुमा ने 68 रनों का योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
