द इंडियन व्यू

भारतीय क्रिकेट में ऑफ-स्पिनरों का सूखा देख हैरान दीपक पटेल, अश्विन को बताया आखिरी सफल गेंदबाज

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर दीपक पटेल इस बात से हैरान हैं कि रविचंद्रन अश्विन के बाद भारत कोई अदद ऑफ-स्पिनर तैयार नहीं कर पाया।

Prakhar
November 17, 2026
2 min read
भारतीय क्रिकेट में ऑफ-स्पिनरों का सूखा देख हैरान दीपक पटेल, अश्विन को बताया आखिरी सफल गेंदबाज

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर दीपक पटेल इस बात से हैरान हैं कि रविचंद्रन अश्विन के बाद भारत कोई अदद ऑफ-स्पिनर तैयार नहीं कर पाया।

अश्विन को वह टी20 क्रिकेट में सफलता हासिल करने वाला अंतिम विशेषज्ञ ऑफ-स्पिनर भी मानते हैं। न्यूजीलैंड के लिए 37 टेस्ट और 75 वनडे खेलने वाले पटेल का मानना ​​है कि बल्लेबाजी में आए बदलावों के कारण ऑफ-स्पिनरों को कम मौके मिल रहे हैं लेकिन उनका मानना ​​है कि विभिन्न देशों के कप्तानों को भी इस विविधता पर अधिक भरोसा दिखाने की जरूरत है।

पटेल ने ऑकलैंड स्थित अपने घर से एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मैं वास्तव में इस बात से बहुत हैरान हूं कि कप्तान ऑफ-स्पिनरों को लेकर कितने नकारात्मक हो गए हैं। यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि कप्तान ऑफ-स्पिनरों का उपयोग कैसे करते हैं, लेकिन निश्चित रूप से आज के बल्लेबाज बेहतर हो गए हैं।’’

पटेल ने कहा, ‘‘मुझे यह बात समझ में नहीं आती कि भारत एक अच्छा ऑफ-स्पिनर तैयार करने में असफल रहा है। किसी अच्छे ऑफ-स्पिनर को उभरते हुए और शीर्ष स्तर पर सफल होते देखना रोमांचक होगा।’’

उनका मानना है कि ऑफ-स्पिनर टेस्ट क्रिकेट में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वनडे क्रिकेट में भी उनको सफलता मिली है लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी घटती भूमिका चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस पर गौर करें तो अश्विन आखिरी ऑफ-स्पिनर हैं जिन्हें टी20 क्रिकेट में सफलता मिली है। हमने ऑफ-स्पिनरों को टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल करते हुए देखा है। वनडे में भी कुछ सफलता मिली है लेकिन टी20 में उतनी सफलता नहीं मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘जब तक आप मुथैया मुरलीधरन की तरह गेंद को स्पिन करने में माहिर नहीं हैं, तब तक आप टी20 में सफल नहीं हो पाएंगे।’’ अश्विन ने भारत के लिए 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 72 विकेट लिए। आईपीएल में उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेले गए 221 मैचों में 187 विकेट लेकर संन्यास लिया।

पटेल ने न्यूजीलैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान टॉम लैथम की प्रशंसा की, विशेष कर जिस तरह से वह स्पिन गेंदबाजों का उपयोग करते हैं उसे वह काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टॉम लैथम स्पिनरों के बहुत अच्छे कप्तान रहे हैं। उन्होंने लैथम ने मिचेल सैंटनर और एजाज पटेल दोनों का अच्छी तरह से उपयोग किया है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।