द इंडियन व्यू

लखनऊ जूनियर खो खो प्रतियोगिता में बीकेटी इंटर कालेज का दबदबा

बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज ने लखनऊ जिला खो खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में दबदबा कायम किया।

Prakhar
October 27, 2026
1 min read
लखनऊ जूनियर खो खो प्रतियोगिता में बीकेटी इंटर कालेज का दबदबा

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज ने लखनऊ जिला खो खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में दबदबा कायम किया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज ने बालक और बालिका वर्ग में खिताब जीता।

बालक वर्ग में सभी लीग मैच जीत बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज शीर्ष पर रही। सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज दूसरे, सेंट्रल अकादमी तीसरे और सेठ एमआर जयपुरिया इंटर कालेज चौथे स्थान पर रही।

बालिका वर्ग के फाइनल में सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज को 14 अंक से हराया। सेमीफाइनल में सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज ने चिल्ड्रन अकादमी को और बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज ने सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज को हराया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज कीर्ति वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव यूजीन पाल भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।