द इंडियन व्यू

हाइलो ओपन के बाद जापान में भी लक्ष्य का जलवा, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को जापान मास्टर्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ को सीधे गेमों में 21-8, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

Prakhar
November 12, 2026
2 min read
हाइलो ओपन के बाद जापान में भी लक्ष्य का जलवा, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को जापान मास्टर्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ को सीधे गेमों में 21-8, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

जर्मनी में हाइलो ओपन का खिताब जीतकर जापान पहुंचे लक्ष्य ने इससे पहले चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-19, 21-18 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

तियान याओ के खिलाफ लक्ष्य ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने लगातार आठ अंक हासिल किए और महज 13 मिनट में पहला गेम 21-8 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की। एक समय वह 4-6 से पीछे था लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी से विश्व रैंकिंग में 32 स्थान ऊपर काबिज लक्ष्य ने खेल की गति बढ़ाई। उन्होंने लगातार छह अंक जीतकर स्कोर 12-6 कर दिया और फिर बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला सीधे गेमों में जीत लिया।

25 वर्षीय लक्ष्य के लिए यह जीत इस सत्र में शानदार वापसी का हिस्सा है। जर्मनी पहुंचने से पहले उन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर पर मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।

हाइलो ओपन में खिताबी जीत ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के मौजूदा चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से हराया था। यह इस सत्र का उनका पहला और करियर का सातवां खिताब था।

लक्ष्य ने कोरिया ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन जापान में उनके मजबूत प्रदर्शन से सत्र के अंत में होने वाले बीडब्ल्यूएफ टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

अब लक्ष्य की नजरें जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना कनाडा के चौथी वरीयता प्राप्त विक्टर लाई से हो सकता है, बशर्ते लाई जापान के युशी तनाका को हरा दें।

लक्ष्य पिछले वर्ष जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें घरेलू खिलाड़ी केंटा निशिमोटो के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वह अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर करने के इरादे से उतरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।