द इंडियन व्यू

सीएसके से विदाई के बाद माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, एशेज-विश्व कप समेत मिले चार बड़े असाइनमेंट

आईपीएल 2027 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी को चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने अपने सपोर्ट स्टाफ से बाहर कर दिया था। अब उनको अपने ही देश की टीम के साथ नया असाइनमेंट मिला है।

Prakhar
November 6, 2026
3 min read
सीएसके से विदाई के बाद माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, एशेज-विश्व कप समेत मिले चार बड़े असाइनमेंट

आईपीएल 2027 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी को चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने अपने सपोर्ट स्टाफ से बाहर कर दिया था। अब उनको अपने ही देश की टीम के साथ नया असाइनमेंट मिला है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कोचिंग स्टाफ में माइक हसी की एंट्री हो गई है। 4 बड़े असाइनमेंट्स उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सौंपे हैं। वे अगले साल एशेज सीरीज और फिर वनडे विश्व कप के लिए कंसल्टेंट कोच नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स 2028 और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 में वह टीम के एडवाइजर होंगे।

माइक हसी अभी तक सीएसके के साथ थे। वे करीब 8 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन अब उनको हटा दिया गया।

2018 के बाद से ही वे टीम के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन अब सीएसके का नया कोचिंग स्टाफ आया है। ऐसे में इस रीसेट में हसी की भी छुट्टी कर दी गई। इसके बाद कहा जा रहा था कि उन्हें इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया जा सकता है, जहां चेन्नई में उनके हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग गए हैं, लेकिन हसी ने ऑस्ट्रेलिया को ही चुना।

ऑस्ट्रेलिया के साथ माइक हसी का पहला असाइनमेंट इस महीने के आखिर में शुरू होगा, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा।

इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी और इस दौरान हसी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में मदद कराएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हसी की टी-20 भूमिका के बारे में बताया है कि वे, “कैंपेन स्ट्रेटेजी, विरोधी टीम की जानकारी, प्लेयर स्काउटिंग और परफॉर्मेंस पर ध्यान देंगे।"

माइक हसी ने कहा कि वह इस भूमिका के लिए उत्सुक हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मीडिया रिलीज के मुताबिक, उन्होंने कहा, "मैं आने वाले सालों में टीम के साथ अर्थपूर्ण भूमिका में हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

इस टीम ने हाल के दिनों में बहुत कुछ हासिल किया है और मुझे उम्मीद है कि मैं इस रोमांचक और चुनौतीपूर्ण समय से पहले कोचिंग और प्लेइंग ग्रुप्स में वैल्यू जोड़ पाऊंगा।" ऑस्ट्रेलिया को आने वाले समय में लगभग एक दर्जन टेस्ट मैच खेलने हैं।

ऐसे में फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर भी रहना चाहिए। माइक हसी को इसी वजह से कोचिंग स्टाफ में जगह मिली है। वे व्हाइट बॉल के प्लेयर्स तैयार करेंगे या जो खिलाड़ी स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं, उनकी अच्छी तैयारी कराएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।