अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पहली बार जीता हांगकांग सिक्सेस का खिताब
अफगानिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का खिताब जीता। रविवार को मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए फाइनल (कप) मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया।

अफगानिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का खिताब जीता। रविवार को मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए फाइनल (कप) मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया।
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवरों में अफगानिस्तान के सामने 116 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे अफगान टीम ने महज 5.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना खिताब जीता।
गुलबदीन नायब की कप्तानी में अफगानिस्तान हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीतने वाला आठवां देश बन गया है। इससे पहले पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 115 रन बनाए। टीम से मैक्स ब्रायंट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 44 रन की पारी खेली। उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा एलेक्स रॉस ने नाबाद 29 रन और निक हॉब्सन ने 23 रनों का योगदान दिया।
इन पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के सामने 116 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान से करीम जनत और नांगेलिया खरोटे ने एक-एक विकेट हासिल किया।
116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। इमरान मीर ने नाबाद 53 रन बनाए।
वहीं, फरमानुल्लाह सफी ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान गुलबदीन नायब ने भी जीत में अहम योगदान दिया और 17 रन बनाए।
अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। इस तरह टीम ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर पहली बार हांगकांग सिक्सेस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस कामयाबी पर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और अफगान क्रिकेट फैन्स को बधाई दी है। 'हांगकांग सिक्सस' एक अंतरराष्ट्रीय 'सिक्स-ए-साइड' (छह खिलाड़ियों वाली) क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर साल हांगकांग में आयोजित किया जाता है। -
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
