आर्यवीर सहवाग के तूफानी 160 रन, भारत ने यूएई को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
अंडर-19 एशिया कप के एक बेहद अहम मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूएई टीम को 70 रनों से हराया।

अंडर-19 एशिया कप के एक बेहद अहम मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूएई टीम को 70 रनों से हराया।
इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पिछले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय युवा ब्रिगेड ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और यूएई को मैच के हर विभाग में पछाड़ दिया।
अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम से होगा। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल में पहुंचते हैं, तो टीम इंडिया के पास लीग स्टेज में मिली हार का हिसाब चुकता करने का बेहतरीन मौका होगा।
मुकाबले में टॉस यूएई टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, उनका यह फैसला भारतीय बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह गलत साबित हुआ।
भारत से दिग्गज पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने मैराथन और आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 160 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली। उनका बखूबी साथ देते हुए वी.के. वनीत ने 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
इन दोनों की बदौलत भारतीय टीम ने 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने यूएई पर मैच शुरू होने से पहले ही मनोवैज्ञानिक दबाव बना दिया।
310 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर झटके दिए। यूएई का पहला विकेट 36 रन पर, दूसरा 61 रन पर और तीसरा विकेट 86 रन पर गिर गया।
देखते ही देखते टीम एक समय 141 रनों पर अपने 6 मुख्य बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर गहरे संकट में आ गई। यूएई की टीम 239 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने यूएई के शीर्ष क्रम के पास कोई जवाब नहीं था और मैच पूरी तरह से भारत की मुट्ठी में आ गया।
यूएई की ओर से बल्लेबाज अहमद खुदादार ने हार टालने की काफी कोशिश की। उन्होंने 74 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का मजबूत साथ नहीं मिल सका।
नतीजतन पूरी यूएई टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे घुटने टेक गई और भारत ने मुकाबला आसानी से 60 रनों से अपने नाम कर लिया।
भारतीय फैंस के लिए यह बेहद खुशी का पल है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब भारतीय टीम अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की करने और एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को एक और गोल्ड, ईशा-मनु-दिव्या की तिकड़ी ने रचा इतिहास
आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला निशानेबाजों का दबदबा जारी है। ईशा सिंह, मनु भाकर और दिव्या सुबराजू की तिकड़ी ने मंगलवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
सैंडपेपरगेट विवाद पर ख्वाजा के दावों से पलटे नहीं स्टार्क, 2021 के बयान पर कायम
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उस्मान ख्वाजा के उन दावों को खारिज कर दिया कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैंडपेपरगेट के बारे में पता था।
एक साल का इंतजार, बढ़ती निराशा और फिर संन्यास... ऐसे खत्म हुआ शमी का टेस्ट सफर
मोहम्मद शमी के 13 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 6 नवंबर 2026 की तारीख एक अहम पड़ाव बनकर दर्ज हो गई। इस दिन अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।
मैनचेस्टर यूनाइटेड में कैरिक की कुर्सी खतरे में, नए कोच की तलाश शुरू
मैनचेस्टर यूनाइटेड के हेड कोच के तौर पर माइकल कैरिक के भविष्य को झटका लग सकता है। प्रीमियर लीग क्लब उनके विकल्प की तलाश कर रहा है।
