द इंडियन व्यू

एक साल का इंतजार, बढ़ती निराशा और फिर संन्यास... ऐसे खत्म हुआ शमी का टेस्ट सफर

मोहम्मद शमी के 13 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 6 नवंबर 2026 की तारीख एक अहम पड़ाव बनकर दर्ज हो गई। इस दिन अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।

Prakhar
November 10, 2026
3 min read
एक साल का इंतजार, बढ़ती निराशा और फिर संन्यास... ऐसे खत्म हुआ शमी का टेस्ट सफर

मोहम्मद शमी के 13 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 6 नवंबर 2026 की तारीख एक अहम पड़ाव बनकर दर्ज हो गई। इस दिन अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।

शमी का यह निर्णय उनके प्रशंसकों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के लिए भी भावुक करने वाला रहा। जिस गेंदबाज ने वर्षों तक अपनी रफ्तार और स्विंग से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया, अब वह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की जर्सी में नजर नहीं आएगा।

यह फैसला किसी एक झटके में नहीं लिया गया,बल्कि यह एक साल के लंबे सोच- विचार, परिवार-कोच के सब्र रखने के सुझाव और तमाम इंतजारों के बाद लिया गया।

मोहम्मद शमी को उम्मीद जगी थी टीम इंडिया में वापसी की, इसलिए क्योंकि हाल ही में भुवनेश्वर कुमार को चार साल बाद टी-20 टीम में बुलाया गया था।

हालांकि, जब शमी को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया, तब उन्होंने लाल गेंद से संन्यास लेने का मन बना लिया। ये सब बातें हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया के सामने कही हैं।

मोहम्मद शमी के संन्यास पर एक न्यूज़ एजेंसी संग बातचीत करते हुए उनके बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि "वह पिछले एक साल से काफी परेशान थे। टीम में मौका नहीं मिलने के कारण उनकी निराशा लगातार बढ़ रही थी।"

सिद्दीकी ने कहा- "मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का यह फैसला काफी समय से उनके मन में चल रहा था। मैंने पहले उन्हें ऐसा करने से रोका था और कुछ समय इंतजार करने को कहा था। उनके बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी थी।

लेकिन जब उन्हें लगा कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टेस्ट टीम में वापसी की कोई उम्मीद नहीं बची है, तो उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया।"

उनके बचपन के कोच ने यह भी बताया कि जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 सीरीज की टीम चुनी गई और उसमें चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार का नाम दिखा तब मोहम्मद शमी को उम्मीद जगी थी कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए शायद उनका भी नाम आ जाए।

कोच ने बताया कि "भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि शायद शमी को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे या टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

बदरुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बीते कुछ दिनों से काफी परेशान थे। हालांकि, वह अपनी इमोशंस खुलकर जाहिर नहीं करते थे। वह अंदर से दुखी रहकर भी सामान्य व्यवहार करते थे और अपने खेल और फिटनेस पर ध्यान देते थे।

कोच ने बताया, "मैं हमेशा उनसे कहता था कि मेहनत करना हमारा काम है। बाकी सब ऊपर वाले पर छोड़ दो और फिट रहो, क्योंकि खेलने का मौका कभी भी मिल सकता है। वह मेरी बात मानते थे। जब भी मेरे पास आते थे, बच्चों के साथ अभ्यास करते थे। बल्लेबाज हों या गेंदबाज, सभी उनके साथ सुबह से शाम तक अभ्यास करते थे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को एक और गोल्ड, ईशा-मनु-दिव्या की तिकड़ी ने रचा इतिहास

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला निशानेबाजों का दबदबा जारी है। ईशा सिंह, मनु भाकर और दिव्या सुबराजू की तिकड़ी ने मंगलवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

सैंडपेपरगेट विवाद पर ख्वाजा के दावों से पलटे नहीं स्टार्क, 2021 के बयान पर कायम

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उस्मान ख्वाजा के उन दावों को खारिज कर दिया कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैंडपेपरगेट के बारे में पता था।

मैनचेस्टर यूनाइटेड में कैरिक की कुर्सी खतरे में, नए कोच की तलाश शुरू

मैनचेस्टर यूनाइटेड के हेड कोच के तौर पर माइकल कैरिक के भविष्य को झटका लग सकता है। प्रीमियर लीग क्लब उनके विकल्प की तलाश कर रहा है।