भारतीय हॉकी की दीवार सविता को मिला बड़ा सम्मान, टाइम 100 नेक्स्ट सूची में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता को पहली बार जारी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ भारत सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में देश के भविष्य को आकार देने में योगदान देने वाली विभिन्न क्षेत्रों की 100 हस्तियों को जगह मिली।

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता को पहली बार जारी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ भारत सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में देश के भविष्य को आकार देने में योगदान देने वाली विभिन्न क्षेत्रों की 100 हस्तियों को जगह मिली।
सविता को इस सूची की ‘लीडर्स’ (नेतृत्वकर्ता) श्रेणी में शामिल किया गया है। टाइम ने पहली बार भारत के लिए यह सूची जारी की है। पद्मश्री से सम्मानित सविता के अलावा इस सूची में कई अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।
इनमें क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और वैभव सूर्यवंशी, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शामिल हैं।
सविता ने हॉकी इंडिया से जारी बयान में कहा, ‘‘यह बेहद सम्मान की बात है। देश के भविष्य में अलग-अलग तरीकों से योगदान देने वाली इतनी प्रेरणादायक हस्तियों के बीच शामिल होकर मैं खुद को गौरवान्वित और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि भारतीय हॉकी, मेरी साथी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उन सभी लोगों का है जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया है। मुझे उम्मीद है कि इससे अधिक युवा लड़कियों को खेल अपनाने, बड़े सपने देखने और यह विश्वास करने की प्रेरणा मिलेगी कि वे भी सबसे बड़े मंच पर बदलाव ला सकती हैं।’’
हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने सविता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया की सूची में सविता को जगह मिलना भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपने पूरे करियर में असाधारण प्रतिबद्धता, संघर्ष क्षमता और नेतृत्व का परिचय देते हुए हमारे खेल की बेहतरीन प्रतिनिधि के रूप में पहचान बनाई है।
हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि यह सविता और भारतीय हॉकी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से उनके समर्पण, निरंतरता और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस खेल की सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल किया है।
टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया जैसी प्रतिष्ठित पहल में जगह मिलना यह दर्शाता है कि खिलाड़ी अपनी खेल उपलब्धियों से आगे बढ़कर भी समाज को प्रभावित कर सकते हैं। हम सविता को बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
