होटल के नैपकिन पर भारत के मानचित्र से गायब था पूर्वोत्तर, लवलीना बरगोहाईं ने जताई आपत्ति
गुवाहाटी : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने वाली असम की स्टार मुक्केबाज लवलीना बरगोहाईं ने ग्लासगो के एक होटल में भारत के मानचित्र को गलत तरीके से प्रदर्शित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार,…

गुवाहाटी : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने वाली असम की स्टार मुक्केबाज लवलीना बरगोहाईं ने ग्लासगो के एक होटल में भारत के मानचित्र को गलत तरीके से प्रदर्शित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल के सम्मान में मिस्टर सिंह्स इंडिया - द होम ऑफ करी नामक रेस्तरां में विजय उत्सव के अवसर पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान होटल में इस्तेमाल किए जा रहे नैपकिन पर छपे भारत के मानचित्र में पूर्वोत्तर क्षेत्र को नहीं दर्शाया गया था।
लवलीना ने तत्काल इस गंभीर त्रुटि की ओर होटल प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया और स्पष्ट किया कि भारत के मानचित्र का इस प्रकार गलत चित्रण स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने होटल प्रबंधन से भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का भी आग्रह किया।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और कई लोगों ने लवलीना की सतर्कता तथा देश की भौगोलिक अखंडता के प्रति उनकी सजगता की सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
