द इंडियन व्यू

हॉकी इंडिया लीग : बंगाल टाइगर्स पर जीत से सूरमा हॉकी क्लब सेमीफाइनल में

जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने बुधवार को श्राची राड़ बंगाल टाइगर्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों टीम 60 मिनट के निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं इसके बाद शूटआउट…

Ragwendra P Singh
January 29, 2025
1 min read
हॉकी इंडिया लीग : बंगाल टाइगर्स पर जीत से सूरमा हॉकी क्लब सेमीफाइनल में

जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने बुधवार को श्राची राड़ बंगाल टाइगर्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों टीम 60 मिनट के निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं इसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

@TheHockeyIndia

गुरजंत सिंह (10वें मिनट) ने खेल की शुरुआत में सूरमा को बढ़त दिलाई जबकि जुगराज सिंह (56वें ​​मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में टाइगर्स को बराबरी दिलाई।

सूरमा हॉकी क्लब के हरमनप्रीत, विवेक सागर प्रसाद और विक्टर वेगनेज़ ने पेनल्टी शूटआउट में गोल किए जबकि उसके गोलकीपर विंसेंट वानाश ने तीन शानदार बचाव करके जीत में अहम भूमिका निभाई। श्राची राड़ बंगाल टाइगर्स और हैदराबाद तूफान ने पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।