हैलेंड के गोल से सिटी की जीत, ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराया
एर्लिंग हैलेंड के मौजूदा सत्र के नौवें प्रीमियर लीग गोल से मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को यहां ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराया। हैलेंड प्रीमियर लीग फुटबॉल के मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। मैनचेस्टर सिटी…

एर्लिंग हैलेंड के मौजूदा सत्र के नौवें प्रीमियर लीग गोल से मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को यहां ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराया। हैलेंड प्रीमियर लीग फुटबॉल के मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। मैनचेस्टर सिटी को हालांकि पहले हाफ में उस समय झटका लगा जब रोड्री दाएं पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए।

इस जीत से सिटी की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से तीन अंक पीछे है। क्रिस्टल पैलेस को एवर्टन के खिलाफ 1-2 से हार मिली, जिससे सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 19 मैच से अजेय रहने का उसका रिकॉर्ड क्रम टूट गया। क्रिस्टल पैलेस की टीम इससे पहले कभी इतने मैच में अजेय नहीं रही।
क्रिस्टल पैलेस की 16 अप्रैल के बाद यह पहली हार है। नॉटिंघम फॉरेस्ट को न्यूकासल के खिलाफ 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे कोच एंगे पोस्टेकोग्लू को सात मैच के बाद भी पहली जीत का इंतजार है।
वोल्वरहैम्पटन ने ब्राइटन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। वोल्वरहैम्पटन के मैनेजर विटोर परेरा को ‘टेक्निकल एरिया’ में ‘गैरजिम्मेदाराना’ व्यवहार के कारण लाल कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया। एक अन्य मैच में एस्टन विला ने डोनयेल मालेन के दो गोल से बर्नले को 2-1 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
