द इंडियन व्यू

हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रतन टाटा के नाम पर हाेगी सड़क

हैदराबाद : तेलंगाना सरकार ने अपने नवाचार-केंद्रित शहरी ब्रांडिंग पहल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप, प्रमुख उद्याेगपति स्व रतन टाटा व गूगल सहित अनेक वैश्विक हस्तियों और कंपनियों के नाम पर नगर की प्रमुख सड़कों…

Ragwendra P Singh
June 16, 2026
2 min read
हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रतन टाटा के नाम पर हाेगी सड़क

हैदराबाद : तेलंगाना सरकार ने अपने नवाचार-केंद्रित शहरी ब्रांडिंग पहल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप,

 

प्रमुख उद्याेगपति स्व रतन टाटा व गूगल सहित अनेक वैश्विक हस्तियों और कंपनियों के नाम पर नगर की प्रमुख सड़कों का नामकरण कर रही है। अब हैदराबाद में 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' का उद्घाटन 23 जून को किया जाएगा। नगर की ग्रीनफील्ड आरआरआर का नाम रतन टाटा के नाम से होगा।

 

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' का उद्घाटन 23 जून को हो सकता है। इसके लिए तेलंगाना सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने रीजनल रिंग रोड

 

(आरआरआर) पर आने वाली नई ग्रीनफील्ड रेडियल सड़क का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने गूगल और गूगल मैप्स के वैश्विक प्रभाव और योगदान को देखते हुए नगर के एक प्रमुख मार्ग का नाम 'गूगल स्ट्रीट' रखने का भी ऐलान किया है।

 

उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हस्तियों और कंपनियों के नाम पर इन प्रमुख सड़कों का नाम रखना, रेवंत रेड्डी सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को नवाचार-संचालित विकास के केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।