द इंडियन व्यू

हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के निधन की खबर असत्य, वो ठीक हो रहे हैं

मुंबई : वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया में अचानक उनके मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आज सुबह लगभग…

Ragwendra P Singh
November 11, 2025
1 min read
हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के निधन की खबर असत्य, वो ठीक हो रहे हैं

मुंबई : वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मीडिया में अचानक उनके मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने आज सुबह लगभग पौने 10 बजे एक्स हैंडल पर इस पर कड़ा विरोध जताया और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर का खंडन किया।हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, ''जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।'' अभिनेत्री ने लोगों से अपील की है कि इन पलों में सब लोग उनकी निजता का पूरा सम्मान और ख्याल रखें।इस बारे में ईशा देओल ने भी अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''मीडिया गलत खबरें फैलाने की तेजी में हैं। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू।''---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।