हेनरी, स्मिथ व सेंटनर की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड टीम में नए चेहरे शामिल
न्यूजीलैंड टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। टीम को तीन मुख्य खिलाड़ियों की चोट के कारण झटका लगा है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी काफ की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि नाथन स्मिथ को साइड…

न्यूजीलैंड टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। टीम को तीन मुख्य खिलाड़ियों की चोट के कारण झटका लगा है।
तेज गेंदबाज मैट हेनरी काफ की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि नाथन स्मिथ को साइड इंजरी है। ये दोनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट के दौरान क्राइस्टचर्च में चोटिल हुए थे। इसके अलावा, ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर अपनी ग्रोइन समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट से पहले राइट आर्म मीडियम बॉलर क्रिश्चियन क्लार्क को न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

@BLACKCAPS
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ‘एक्स’ पर लिखा, "नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज क्रिश्चियन क्लार्क वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले वेलिंगटन में टेस्ट टीम में शामिल होंगे। क्रिश्चियन आपका स्वागत है। मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर शेष टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों को बहुत जल्द वापस देखने का इंतजार है।"
हेनरी और स्मिथ की गैरमौजूदगी में टीम की बॉलिंग यूनिट में बदलाव अपेक्षित हैं। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के वेलिंगटन में खेलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल, जिन्हें पहले टेस्ट में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में मिचेल जेम्स को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। चोट से उबर चुके स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी टीम में शामिल किए जाने की संभावना है।
पहले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए, वहीं वेस्टइंडीज 167 रन पर सिमट गई थी।
कीवी टीम ने दूसरी पारी में कप्तान टॉम लैथम (145) और रचिन रवींद्र (176) की शतकीय पारियों से 466/8 पर घोषित किया। वेस्टइंडीज ने इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफलतापूर्वक सामना किया और 6 विकेट खोकर 457 रन बनाकर मुकाबले को ड्रॉ करवाया।
सीरीज के शेष दो मैच वेलिंगटन और माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे, जहाँ न्यूजीलैंड की टीम चोटिल खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नई रणनीतियों के साथ उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
