द इंडियन व्यू

हेड कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों से नाराज दिखे

मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से नाराजगी व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार, मेलबर्न में हार के बाद खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में वापसी के बाद गंभीर ने पूरी टीम से कहा कि अब बहुत हो गया।…

Ragwendra P Singh
January 1, 2025
3 min read
हेड कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों से नाराज दिखे

मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से नाराजगी व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार, मेलबर्न में हार के बाद खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में वापसी के बाद गंभीर ने पूरी टीम से कहा कि अब बहुत हो गया।

साभार : गूगल

गंभीर ने गलत शॉट सिलेक्शन पर भी नाराजगी जाहिर की। बिना किसी का नाम लिए, उन्होंने न्यूट्रल गेम खेलने के बहाना बनाने वाले खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया कि उनको सिचुएशन के हिसाब खेलना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा है कि उन्होंने उन्हें अपने तरीके से खेलने के लिए 6 महीने का समय दिया था, लेकिन अब यह सब खत्म हो गया है। अब से जो भी खिलाड़ी टीम के लिए उनके प्लान के अनुसार नहीं खेलेंगे, उन्हें थैंक यू कह दिया जाएगा।

गंभीर ने इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की वापसी की मांग की थी। गंभीर चाहते थे कि पुजारा टेस्ट टीम में वापस आएं, लेकिन चयनकर्ताओं ने मना कर दिया। पुजारा ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2018 के दौरे में सात पारियों में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे। उन्होंने 21 के दौरे में भी 271 रन बनाए।

पुजारा को गाबा टेस्ट में उनकी अहम भूमिका के लिए याद किया जाता है, जहां उन्होंने भारत को जीत दिलाने के लिए 211 गेंदें खेली थीं। ऋषभ पंत और विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट में भी गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलते दिखे। पंत के शॉट पर कप्तान रोहित शर्मा ने सलाह दी, तो वहीं सुनील गावस्कर ने उनके शॉट की आलोचना की।

इसे बेवकूफी बताया। पंत पहली पारी में स्कॉट बोलैंड की बॉल पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में डीप-थर्ड पर कैच हुए। वहीं, कोहली पूरे सीरीज में कई बार ऑफ साउड की बाहर जाती बॉल पर आउट हुए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 184 रन से हारी। इस हार के बाद टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे हो गयी। आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा।

इस हार के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पहुंचने की राह और कठिन हो गई है। टीम 52.78% पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया 61.46% लेकर दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 66.67% पॉइंट्स के साथ फाइनल में है।

गौतम को पिछले साल जुलाई में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। राहुल द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था, इसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से हराया था। टॉम लेथम की अगुवाई वाली टीम ने 36 साल बाद भारत में पहला टेस्ट भी जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ सीरीज से पहले पिछले 12 सालों में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी।27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।