हिमाचल प्रदेश के नाथपा झाकरी जलविद्युत परियोजना में बांध सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) ने हिमाचल प्रदेश के नाथपा झाकरी जलविद्युत परियोजना में 19 मई, 2026 को बांध सुरक्षा पर एक दिवसीय सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य जन जागरूकता, आपदा…

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) ने हिमाचल प्रदेश के नाथपा झाकरी जलविद्युत परियोजना में 19 मई, 2026 को बांध सुरक्षा पर एक दिवसीय सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य जन जागरूकता, आपदा तैयारियों को मजबूत करना और बांध सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़े हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित करना था।
एनडीएसए के सदस्य (प्रशासन एवं वित्त) श्री सौरभ अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बांध सुरक्षा सुनिश्चित करने में तैयारियों, जागरूकता और समन्वित प्रतिक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला। नौसेना में अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान आईएनएस सतलुज के साथ अपने जुड़ाव और सतलुज नदी प्रणाली पर बांध सुरक्षा प्रशासन में अपनी वर्तमान भूमिका को याद करते हुए, उन्होंने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपदा जोखिमों को कम करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने के लिए सूचित और तैयार समुदाय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और नाथपा झाकरी जलविद्युत परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में सामुदायिक भागीदारी, संस्थागत समन्वय और आपदा तैयारियों के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान, एनडीएसए के उप निदेशक श्री मोहम्मद जीशान ने बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी और बांध सुरक्षा प्रशासन और आपदा तैयारियों को मजबूत करने में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
