हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी छतीसगढ़ के पर्यटकों की गाड़ी, आठ की मौत की आशंका
शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सात पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत की आशंका है। हादसा चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर 29 मई की आधी रात हुआ, जब पर्यटकों को लेकर जा…

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सात पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत की आशंका है। हादसा चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर 29 मई की आधी रात हुआ, जब पर्यटकों को लेकर जा रही एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद से सभी लोग लापता हैं और इनके बचने की उम्मीद न के बराबर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे खोज अभियान के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि वाहन में सवार किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दो परिवारों के सात सदस्य पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश आए थे। वे चंबा जिला के पर्यटन स्थल डलहौजी में एक होटल में ठहरे हुए थे और 29 मई को साइट सीन के लिए साच पास की ओर निकले। पर्यटकों को वापस उसी होटल में लौटना था, जहां उनकी बुकिंग थी। जब वे देर रात तक वापस नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि पर्यटकों को लेकर जा रही एर्टिगा कार (एचपी-01सी-2133) बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर गहरी खाई में गिर गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे का स्थान बेहद दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण पुलिस और बचाव दलों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।
कार में छत्तीसगढ़ निवासी अरविंद, उनकी पत्नी प्राची, उनके दो बेटे दर्श और अपशद, पी. जी. कार्तिगहेयन, उनकी पत्नी मणिमाला, उनका बेटा नंदन और वाहन चालक विश्वास सवार थे। विश्वास चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र का रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने रविवार को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दलों को मौके पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में है और वहां तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। सकलानी ने बताया कि वह स्वयं भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन गहरी खाई में गिरा है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुलिस और बचाव दल राहत एवं खोज अभियान में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि चंबा जिले में इसी महीने पर्यटकों से जुड़ा यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 10 मई की रात्रि जिले के भटियात उपमंडल में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के छह पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर उस समय हुआ था, जब पर्यटकों से भरी एक इनोवा गाड़ी बारिश के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इनोवा में सवार पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में वाहन कई फीट नीचे खाई में गिर गया था, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
