तीसरे मैच से पहले मुंबई के लिए खुशखबरी, नेट्स पर लौटे कप्तान हार्दिक पांड्या
आईपीएल 2026 के अपने तीसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे लीग मैच में उतरना है। इससे पहले अच्छी बात यह है कि…

आईपीएल 2026 के अपने तीसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे लीग मैच में उतरना है।
इससे पहले अच्छी बात यह है कि रविवार, 5 अप्रैल को हार्दिक पांड्या नेट्स में लौट आए हैं और उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे उपलब्ध नहीं थे।
सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की लीड की और टॉस के समय कन्फर्म किया था कि हार्दिक पांड्या 'अस्वस्थ' हैं। एमआई को हार्दिक की गैरमौजूदगी में कुछ बदलाव करने पड़े, जिसमें दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया और ट्रेंट बोल्ट को बाहर किया गया। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन काम नहीं आया, क्योंकि टीम को हार का सामना करना पड़ा।

एक क्रिकेट साइट के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन में हार्दिक अच्छे मूड में दिखे और मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वार्मअप करने के बाद हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग से शुरुआत की। खाली नेट में बॉलिंग की और अच्छी पेस से यॉर्कर फेंकीं।
बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड के साथ वे नेट्स में नजर आए थे। उनके बल्ले पर बॉल अच्छी तरह से आ रही थी। जाहिर है कि वह अब मंगलवार को होने वाले मैच के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। मुंबई आज भी ट्रेनिंग करेगी, जहां चीजें पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगी।
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 में एमआई के पहले मैच में 3 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया था, जबकि बल्ले से 11 गेंदों में 18 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जबकि टीम दिल्ली कैपिटल्स से इतने ही विकेट से हार गई।
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम के खाते में 2 पॉइंट्स जरूर हैं, लेकिन नेट रन रेट माइनस में है। ऑरेंज कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, जबकि पर्पल कैप की रेस में कोई भी एमआई का गेंदबाज टॉप 5 में शामिल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
