हारिस राउफ और साहिबजादा फरहान पर एशिया कप में भड़काऊ इशारों के लिए जुर्माना
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ पर पिछले रविवार को भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान आक्रामक व्यवहार और भड़काऊ इशारों के लिए आईसीसी द्वारा शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा। वहीं सलामी बल्लेबाज…

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ पर पिछले रविवार को भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान आक्रामक व्यवहार और भड़काऊ इशारों के लिए आईसीसी द्वारा शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा। वहीं सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को गोलीबारी का इशारा करके जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी गई।

भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ इशारों के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस राउफ और साहिबजादा फरहान ने शुक्रवार को आईसीसी की सुनवाई में खुद को निर्दोष बताया। यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा यहां पाकिस्तान टीम के होटल में की गई।
दोनों खिलाड़ी लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए। उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे। टूर्नामेंट के सूत्र ने एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘उन पर जुर्माना लगाने और डिमेरिट अंक दिए जाने की संभावना है। लेकिन दोनों में से किसी पर भी मैच का प्रतिबंध नहीं होगा। ’’
बीसीसीआई ने बुधवार को एक आधिकारिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है। दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक आधिकारिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है।
दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी। राउफ ने गिरते हुए विमानों का इशारा करके स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
