द इंडियन व्यू

ग्रामीण खेल ढांचे को मजबूती, यूपी में 125 स्टेडियम तैयार, 39 निर्माणाधीन

उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं के व्यापक विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हाल ही में प्रेस वार्ता में बताया कि ग्रामीण स्तर पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना सरकार की…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
2 min read
ग्रामीण खेल ढांचे को मजबूती, यूपी में 125 स्टेडियम तैयार, 39 निर्माणाधीन

उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं के व्यापक विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हाल ही में प्रेस वार्ता में बताया कि ग्रामीण स्तर पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि 2017 से पहले प्रदेश में केवल 80 ग्रामीण स्टेडियम थे, जबकि वर्तमान सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अब तक 125 ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है। इन स्टेडियमों से 117 विकास खंडों को लाभ पहुंचाया गया है, जबकि 8 विकास खंडों में दो-दो स्टेडियम बनाए गए हैं। इसके अलावा, 39 ग्रामीण स्टेडियम अभी निर्माणाधीन हैं और उन्हें शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार की दीर्घकालिक योजना यह है कि हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए, जिससे गांवों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता वाली खेल सुविधाएं मिल सकें।

@girishyadavbjp

खेल मंत्री ने यह भी बताया कि 2023-24 से 125 ग्रामीण स्टेडियमों के संचालन के लिए नियमित बजट आवंटित किया जा रहा है। इस बजट का उपयोग खेल उपकरण उपलब्ध कराने और आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए किया जा रहा है, ताकि युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके।

युवा और समुदाय को खेलों और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर युवक और महिला मंगल दल बनाए गए हैं।

प्रदेश की 57,695 ग्राम पंचायतों में अब तक 53,760 युवक मंगल दल और 52,354 महिला मंगल दल सक्रिय हैं। कुल मिलाकर 1.15 लाख से अधिक मंगल दल काम कर रहे हैं, जिनमें से 96,000 दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है और बाकी को शीघ्र सामग्री मिलने वाली है।

खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक खेल स्पर्धा और संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल स्पर्धा आयोजित की गई है। इन प्रतियोगिताओं में 3 लाख से अधिक युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार से आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से नई प्रतिभाओं के उभरने की संभावनाएं और अधिक बढ़ेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।