हरियाणा के सीएम सैनी ने दी अपराधियों को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने अपराधियों को चेताया और कहा कि किसी के पास…

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने अपराधियों को चेताया और कहा कि किसी के पास कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है।
भिवानी में एक महिला टीचर की हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं है। लोगों को सुरक्षित माहौल देना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसी के पास कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है। इसलिए सभी लोग आराम से रहें।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, अगर कानून के खिलाफ काम करेगा तो वह बचेगा नहीं। यह सरकार का स्पष्ट संदेश है। सीएम सैनी ने जन्माष्टमी पर्व पर कहा कि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। वह एक गरीब व्यक्ति को उठाकर अपनी छाती से लगाते थे। पीएम नरेंद्र मोदी भी गरीब व्यक्ति को उठाकर छाती से लगा रहे हैं।
उन्होंने नशे के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की बात कही। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि आप अपने आसपास नशे में संलिप्त लोगों और नशा बेचने वालों की शिकायत करें, इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस दौरान, नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने देश को कमजोर करने का काम किया है। देश उस गति से नहीं बढ़ पाया, जो सपना हमारे क्रांतिकारी वीरों का था। 15 अगस्त को 79वां जन्मदिन मनाया गया। हमने उन शहीदों को याद किया, जिनके कारण हम आजाद भारत में बैठे हैं। कांग्रेस ने कभी उनके सम्मान के अनुरूप काम नहीं किया।
आयुष्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन हम जल्दी ही जिला स्तर पर ऐसे अस्पताल बनाएंगे, जिनमें सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जैसी सेवाएं अच्छे प्राइवेट अस्पतालों में मिलती हैं, वैसी सेवाएं मिलेंगी, ताकि लोगों को कहीं और न जाना पड़े। जल्द ही पहले 10 अस्पताल खोलने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
