"हमें जो छेड़ता है उसको छोड़ते नहीं", इरफान पठान ने पाक टीम को जमकर धोया, हारिस-फरहान पर फूटा गुस्सा
Asia Cup 2025 IND vs PAK: 21 सितंबर को दुबई में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच खूब गहमा-गहमी देखी गई. पाकिस्तानी खिलाड़ी जबरदस्ती अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को उकसाते हुए नजर आए. भारतीय…

Asia Cup 2025 IND vs PAK: 21 सितंबर को दुबई में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच खूब गहमा-गहमी देखी गई. पाकिस्तानी खिलाड़ी जबरदस्ती अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को उकसाते हुए नजर आए. भारतीय बल्लेबाजों ने इसका जवाब जुबान से तो दिया ही साथ ही मैच जीतकर भी पाक खिलाड़ियों की बोलती बंद कर दी. अब इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
इरफान पठान ने पाकिस्तान को दिया जवाब
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में जुनून चरम पर होता है, पहले भी खिलाड़ियों को आपस में उलझते हुए देखा है. लेकिन सुपर-4 के मुकाबले में पाक खिलाड़ियों ने हद पार कर दी. पहले तो साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी जड़ने के बाद बंदूक सेलिब्रेशन किया. फिर हर छक्का-चौका पड़ने पर शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ बल्लेबाजों से उलझते हुए नजर आए. इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इस प्रकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि,
"मैच के दौरान जरूरत से ज्यादा गुस्सैल रवैया देखने को मिला. खुद अभिषेक ने भी खुलासा किया कि पाक खिलाड़ी उन पर पर्सनल अटैक कर रहे थे. हम हमेशा क्रिकेट पर ध्यान देते हैं लेकिन अब उम्मीद मत करो कि आप हम छेड़ेंगे तो हम छोड़ देंगे. चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या पाकिस्तान कोई भी ऐसा प्रयास करेगा तो ऐसा ही जवाब मिलेगा."
फरहान और हारिस को जमकर सुनाया
इरफान पठान ने हारिस रउफ (Haris Rauf) और साहिबजादा फरहान को खास तौर से सुनाया. उन्होंने दोनों की हरकतों पर निशाना साधते हुए कहा कि,
"मैं हारिस को अच्छा लड़का समझता था, ऑस्ट्रेलिया में उससे मेरी मुलाकात भी हुई है उस समय मुझे विनम्र लगा लेकिन भारत के खिलाफ जिस तरह की हरकत उसने की उससे मैं निराश हूं. फरहान ने भी गन सेलिब्रेशन कर दिखाया कि उन्हें क्या सीख दी गई है."
अभिषेक और शुभमन ने सोशल मीडिया पर भी दिया जवाब
मैच जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने तस्वीरें शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "बातें आपको मैच नहीं जिताती, खेल जिताता है". वहीं शुभमन ने लिखा कि "खेल बोलता है शब्द नहीं". इन दोनों खिलाड़ियों ने 172 के लक्ष्य में 105 रन साझेदारी की थी. अभिषेक ने 74 रन बनाए थे तो शुभमन ने 47 रन का योगदान दिया था.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
