स्मैश क्रिकेट क्लब की चार विकेट से जीत
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच नरिंदर जीत सिंह (39) व राजेश वर्मा (36) की उम्दा पारियों से स्मैश क्रिकेट क्लब ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस के खिलाफ 4 विकेट…
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच नरिंदर जीत सिंह (39) व राजेश वर्मा (36) की उम्दा पारियों से स्मैश क्रिकेट क्लब ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।
चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आरडीएसओ स्टेडियम पर लाइव टीवी एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अरविंद वर्मा ने 55 गेंदों पर 5 चौके से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं साद रईस ने 32 रन का योगदान किया।
स्मैश क्रिकेट क्लब से अरविंद वर्मा, महिराज सिंह व विनय सिंह को 1-1 विकेट की सफलता मिली। जवाब में स्मैश क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया।

जीत में राजेश वर्मा ने 29 गेंदों पर 4 चौके व एक छक्के से 36 रन और नरिंदरजीत सिंह ने 23 गेंदों पर 2 चौके से 39 रन का योगदान किया। मुकेश ने 18 व पीयूष ने 17 रन जोड़े। लाइव टीवी एक्सप्रेस से मो.फैसल व पीयूष कुसुमवाल को 2-2 विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
