द इंडियन व्यू

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

पेरिस : पेरिस में सोमवार को आयोजित समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्टार मिडफील्डर आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार महिला बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया। 27 वर्षीय बोनमती ने अपनी हमवतन साथी मारियोना कालदेंतेई को…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
1 min read
स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

पेरिस : पेरिस में सोमवार को आयोजित समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्टार मिडफील्डर आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार महिला बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया।

27 वर्षीय बोनमती ने अपनी हमवतन साथी मारियोना कालदेंतेई को पीछे छोड़ा, जो इंग्लैंड के खिलाफ महिला यूरो 2025 फाइनल में स्पेन की पेनाल्टी शूटआउट हार के बावजूद दमदार प्रदर्शन कर रही थीं। हालांकि क्लब स्तर पर बोनमती को निराशा झेलनी पड़ी और उनकी टीम बार्सिलोना महिला चैंपियंस लीग फाइनल में कालदेंतेई की आर्सेनल से हार गई।

यूरो 2025 में बोनमती को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि शुरुआत के दो मैच वह वायरल मैनिनजाइटिस से उबरने के कारण नहीं खेल पाई थीं। इस पुरस्कार में इंग्लैंड की चैंपियन टीम की स्ट्राइकर अलेसिया रूसो तीसरे स्थान पर रहीं।

महिला बैलन डी’ओर 2018 से शुरू हुआ था और अब तक सिर्फ नॉर्वे की आडा हेगरबर्ग और अमेरिका की मेगन रापिनो ही इसे जीत पाई हैं। इससे पहले बार्सिलोना और स्पेन की एलेक्सिया पुटेयास ने लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीती थी।

बोनमती अब फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी और मिशेल प्लातिनी की उस खास सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार बैलन डी’ओर जीता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।