स्पाइसजेट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ी घटना होते-होते टल गई. दरअसल, स्पाइसजेट के कांडला से मुंबई आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ देर बाद रनवे पर विमान का एक पहिया मिला. इस घटना…

मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ी घटना होते-होते टल गई. दरअसल, स्पाइसजेट के कांडला से मुंबई आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ देर बाद रनवे पर विमान का एक पहिया मिला. इस घटना से एयरपोर्ट अधिकारियों और यात्रियों में खलबली मच गई.
एक पहिया रनवे पर ही रह गया
बताया गया कि यह स्पाइसजेट का Q400 विमान था, जिसमें कुल 75 यात्री सवार थे. रनवे पर पहिया मिलने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम अलर्ट पर आ गई. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मदद से विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया. राहत की बात यह रही कि विमान की लैंडिंग के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए.
मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सामान्य प्रक्रिया के तहत टर्मिनल तक पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा. किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.
स्पाइसजेट ने क्या कहा?
स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. सफल लैंडिंग के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और यात्री सामान्य रूप से उतर गए.”
एयरलाइन ने यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करने वाले पायलट और क्रू की सराहना की. साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि तकनीकी खामी का कारण पता लगाया जा सके.
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
