द इंडियन व्यू

स्टार्क का तूफ़ान : एशेज 2025 की पहली सुबह में इतिहास रचा

एशेज 2025 का आगाज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार अंदाज में किया। अपने पहले स्पेल में उन्होंने 6 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। पहले मैच के पहले ही ओवर में उन्होंने जैक क्रॉली को आउट किया, इसके…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
स्टार्क का तूफ़ान : एशेज 2025 की पहली सुबह में इतिहास रचा

एशेज 2025 का आगाज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार अंदाज में किया। अपने पहले स्पेल में उन्होंने 6 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। पहले मैच के पहले ही ओवर में उन्होंने जैक क्रॉली को आउट किया, इसके बाद उन्होंने बेन डकेट और जो रूट के रूप में दो और बड़ी मछलियां फंसाई।

स्टार्क ने इन्हीं तीन विकेट के साथ एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। मिचेल स्टार्क एशेज में 100 विकेट लेने वाले 21वें गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ वह एशेज में इतिहास भी रचने में कामयाब रहे।

मिचेल स्टार्क एशेज इतिहास में 100 विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने हैं। जी हां, उनसे पहले एशेज में 20 गेंदबाजों ने 100 या उससे अधिक विकेट चटकाए, मगर उनमें एक भी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं था। स्टार्क ने जो रूट के रूप में अपना 100वां एशेज विकेट लिया।

साभार : गूगल

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में 9वीं बार जो रूट का शिकार किया। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में उन्हें स्लिप में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

जो रूट का यह 2025 में पहला डक था, स्टार्क इसी के साथ जो रूट को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। जो रूट को स्टार्क के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 9 बार आउट किया है। जोश हेजलवुड ने 10 तो जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस ने 11-11 बार उनका शिकार किया है।

एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

शेन वॉर्न- 195

ग्लेन मैक्ग्रा- 157

स्टुअर्ट ब्रॉड- 153

ह्यू ट्रम्बल- 141

डेनिस लिली- 128

इयान बॉथम- 128

बॉब विलिस- 123

जेम्स एंडरसन-117

मोंटी नोबल- 115

रे लिंडवॉल- 114

नाथन लायन- 110

विल्फ्रेड रोड्स-109

सिडनी बार्न्स-106

क्लेरी ग्रिमेट-106

एलेक बेडसर- 104

बिल ओ'रेली- 102

चार्ली टर्नर-101

बॉबी पील- 101

जॉर्ज गिफेन- 101

टेरी एल्डरमैन- 100

मिशेल स्टार्क- 100

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।