सौराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें 6 दिन प्रभावित रहेगी, कई देर से चलेंगी
राजकोट : सौराष्ट्र में राजकोट रेलवे डिवीजन के जामनगर-लाखाबावल सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 21 फरवरी से 26 फरवरी तक रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान सौराष्ट्र मेल समेत…

राजकोट : सौराष्ट्र में राजकोट रेलवे डिवीजन के जामनगर-लाखाबावल सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 21 फरवरी से 26 फरवरी तक रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान सौराष्ट्र मेल समेत कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रद्द) किया गया है।
मार्ग परिवर्तन
पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 26 फरवरी को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जेतलसर-भक्तिनगर मार्ग से चलाई जाएगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
ओखा-भावनगर एक्सप्रेस: 24 फरवरी को ओखा स्टेशन से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
वैष्णोदेवी-जामनगर एक्सप्रेस: 23 फरवरी को मार्ग में 30 मिनट की देरी होगी।
ओखा-बनारस एक्सप्रेस: 26 फरवरी को आवश्यकता अनुसार मार्ग में रोकी जा सकती है।
आंशिक रूप से रद्द/शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें
भावनगर-ओखा एक्सप्रेस
(25 फरवरी को) राजकोट तक ही चलेगी | मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल(25 फरवरी) राजकोट तक ही चलेगी |शालीमार-ओखा एक्सप्रेस
(24 फरवरी) हापा तक ही चलेगी |
तिरुनेलवेली-जामनगर एक्सप्रेस
(24 फरवरी) हापा तक ही चलेगी | ओखा-भावनगर एक्सप्रेस (26 फरवरी) राजकोट से चलेगी | ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल
(26 फरवरी) राजकोट से चलेगी |
यात्रियों से अपीलरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक ऐप के माध्यम से ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
