महिलाओं में सैंयम, पुरुषों में गौरव कुमार ने जीता एयर पिस्टल ट्रायल-2
नई दिल्ली : चंडीगढ़ की सैंयम और उत्तर प्रदेश के गौरव कुमार ने क्रमशः महिलाओं और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल 2 फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह मुकाबले डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय चयन…

नई दिल्ली : चंडीगढ़ की सैंयम और उत्तर प्रदेश के गौरव कुमार ने क्रमशः महिलाओं और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल 2 फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह मुकाबले डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल 1 एवं 2 के समापन के साथ संपन्न हुए।
सैंयम का शानदार फॉर्म जारी
विश्व कप फाइनल की रजत पदक विजेता सैंयम ने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए 243.1 के दमदार फाइनल स्कोर के साथ स्वर्ण स्थान हासिल किया। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहीं रिदम सांगवान (237.7) पर 5.4 अंकों की बढ़त बनाई।
मीनू पाठक ने एक बार फिर फाइनल में शीर्ष तीन में जगह बनाते हुए 218.5 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। क्वालिफिकेशन राउंड में सुरुचि सिंह ने 587-31x के शानदार स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, लेकिन फाइनल में वह आठवें स्थान पर रहीं।
पलक ने 579-16x के साथ क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में 178.2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। अनुभवी श्वेता सिंह ने 578-18x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान पाया और फाइनल में छठे स्थान पर रहीं।
मीनू पाठक ने क्वालिफिकेशन में 577-12x, जबकि प्रिया मुरलीधर ने 576-16x का स्कोर किया। रिदम सांगवान और सैंयम ने क्रमशः 576-15x और 576-13x अंक जुटाए, वहीं दिव्या टी.एस. ने 575-19x के साथ शीर्ष आठ में जगह बनाई।
गौरव कुमार ने ट्रायल 1 की उपविजेता स्थिति में सुधार किया
गौरव कुमार ने ट्रायल 1 में दूसरे स्थान पर रहने के बाद ट्रायल 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 584-21x के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में 245.5 का स्कोर कर शीर्ष स्थान पाया।
योगेश कुमार ने 244.6 के फाइनल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 583-25x के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। उत्तर प्रदेश के हर्ष स्वामी ने क्वालिफिकेशन में 585-26x के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और फाइनल में 221.9 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
क्वालिफिकेशन में आर्मी के अजेन्द्र सिंह चौहान ने 588-21x के शानदार स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। पंजाब के उधयवीर सिंह (583-26x), हरियाणा के कमलजीत चौधरी (583-20x), ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत सिंह (582-23x) और आर्मी केकेदार लिंग बाल कृष्ण उचगांवकर (581-28x) ने शीर्ष आठ में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
