द इंडियन व्यू

सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ नाकाम की

राजौरी : सेना के सतर्क जवानों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को नाकाम कर दिया है, जबकि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी है। सतर्क…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
1 min read
सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ नाकाम की

राजौरी : सेना के सतर्क जवानों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को नाकाम कर दिया है, जबकि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी है।

सतर्क जवानों ने राजौरी जिले के केरी सेक्टर के बरातगाला इलाके में नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने घुसपैठियों को आगे न बढ़ने की चेतावनी दी, लेकिन संदिग्ध घुसपैठियों को लगातार आगे बढ़ते देख जवानों ने तुरंत गोलीबारी की। सेना ने घुसपैठियों को नियंत्रण रेखा के पाकिस्तानी हिस्से में वापस जाने के लिए जवानों ने मजबूर कर दिया। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर इलाके की तलाशी शुरू कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तब तलाशी अभियान शुरू किया, जब स्थानीय लोगों ने इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखने की सूचना दी। तलाशी अभियान फिलहाल जारी है और अभी तक किसी संदिग्ध के देखे या पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल आतंकवादियों, उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और उनके समर्थकों के खिलाफ आक्रामक तरीके से अभियान चला रहे हैं।---

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।