सेंथिल व माया आईटीएफ जे300 टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में
सेंथिल कुमार को गुरुवार को आईटीएफ जे300 टेनिस स्पर्धा के लड़कों के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी जबकि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के नाम वापस लेने से माया राजेश्वरन लड़कियों के अंतिम चार में अपनी…

सेंथिल कुमार को गुरुवार को आईटीएफ जे300 टेनिस स्पर्धा के लड़कों के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी जबकि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के नाम वापस लेने से माया राजेश्वरन लड़कियों के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही।

शीर्ष वरीयता प्राप्त और खिताब के दावेदार सेंथिल ने हमवतन समर्थ सहिता को हराया। विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर काबिज सेंथिल ने 280वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ 6-3, 3-6, 6-4 से जीते।
सेमीफाइनल में सेंथिल के सामने कोरिया के डोंगह्युन ह्वांग की चुनौती होगी। चौथी वरीयता प्राप्त ह्वांग ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी अर्नव पापारकर को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया।
महिला एकल में माया ने वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से बाहर करने का सफर जारी रखा है। सातवीं वरीयता प्राप्त राडा जोलोटारेवा के मुकाबले के बीच से हटने के कारण वह सेमीफाइनल में पहुंच गयी। यह मैच जब रोका गया तब माया 6-3, 1-0 से आगे थी।
माया के सामने सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त एलिजा इनिसन की मुश्किल चुनौती होगी। इनिसन ने सर्बिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा कोलजिकुसिक को 7-5, 6-0 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
