द इंडियन व्यू

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में थोड़ा रंग में दिखे। उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। सूर्या इस शुरुआत को बड़ी पारी में तो तबदील नहीं कर पाए, मगर टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान को फॉर्म…

Ragwendra P Singh
January 22, 2026
2 min read
सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में थोड़ा रंग में दिखे। उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। सूर्या इस शुरुआत को बड़ी पारी में तो तबदील नहीं कर पाए, मगर टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान को फॉर्म में लौटता देख भारतीय फैंस काफी खुश हैं।

सूर्यकुमार यादव ने नागपुर में हुए पहले टी20 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। सूर्या ने यह इतिहास बिना रन बनाए मैदान पर उतरते ही रच दिया था।

यह रिकॉर्ड है सबसे कम दिनों में 100 टी20 मैच खेलने का। सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के रूप में अपना 100वां टी-20 मैच खेला। उन्होंने मैदान पर उतरते ही बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। बाबर आजम ने अपने डेब्यू से 100वां इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए 2410 दिन लिए, जो तकरीबन 7 साल के करीब बैठते हैं।

© AFP

14 मार्च 2021 को टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने 1774 दिनों में इस मील के पत्थर को हासिल किया। सूर्यकुमार यादव अब टी20 में सबसे कम दिनों में 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 238 रन बोर्ड पर लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 32 तो हार्दिक पांड्या ने 25 रनों की पारी खेली थी, भारतीय पारी को फिनिशिंग टच रिंकू सिंह ने 44 रनों की धुआंधार पारी खेलकर दिया था।

239 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 के स्कोर तक ही पहुंच पाया। ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की शानदार पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत ने 48 रनों से मैच को अपने नाम कर 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।