सूर्यकुमार यादव को पाकिस्तान के खिलाफ बयान पर 30% मैच फीस का जुर्माना
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप लीग मैच के बाद की गई टिप्पणी के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इस टिप्पणी में उन्होंने मई में दोनों देशों के बीच हुई सैन्य झड़प का जिक्र…

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप लीग मैच के बाद की गई टिप्पणी के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इस टिप्पणी में उन्होंने मई में दोनों देशों के बीच हुई सैन्य झड़प का जिक्र किया था। टूर्नामेंट आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान ने सूर्यकुमार के खिलाफ आईसीसी में राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था।
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा था, "बस कुछ कहना चाहता था। यह बिलकुल सही मौका है, समय निकालकर। हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता जाहिर करते हैं। इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया।
आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।" सूर्या ने ऐसा ही बयान इस मैच बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिया था।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा की गई शिकायत के बाद आईसीसी द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया और उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ऐसा कोई बयान न देने के लिए कहा गया, जिसे राजनीतिक रूप से देखा जा सके।
भारतीय कप्तान की सुनवाई आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने की। पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद भारत द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पारंपरिक हाथ मिलाने से इनकार करने के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर है।
इंडिया और पाकिस्तान दो बार इस टूर्नामेंट में भिड़ चुके हैं और एक और मैच रविवार 28 सितंबर को खेला जाएगा, जो एशिया कप 2025 का फाइनल है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
