सुपर 4 में भारत को बड़ा झटका, चीन ने 4-1 से दी करारी शिकस्त
भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली हार मिली, जब सुपर 4 चरण के मुकाबले में मेज़बान चीन ने उसे 4-1 से हराया। भारत से एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया। @TheHockeyIndia चीन के लिए झोउ मेइरोंग ने दो…

भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली हार मिली, जब सुपर 4 चरण के मुकाबले में मेज़बान चीन ने उसे 4-1 से हराया। भारत से एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया।

चीन के लिए झोउ मेइरोंग ने दो (चौथे और 56वें मिनट), चेन यांग ने 31वें मिनट में और तान जिंझुयांग ने 49वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम पूल चरण में अजेय रही थी।
उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया था, जबकि जापान के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। सुपर 4 के पहले मैच में भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया था।
सुपर 4 चरण की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। एशिया कप की विजेता टीम को 2026 में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए सीधी एंट्री मिलेगी, जो बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
