द इंडियन व्यू

सुपर नोवा को गेंदबाजों ने दिलाई जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जसमीत सिंह (3 विकेट) व अरुण सिंह (2 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से सुपर नोवा ने कॉरपोरेट चैंपियंस लीग सीजन वन में रविवार को खेले गए रोमांचक मैच में हिट एंड रन क्रिकेट क्लब को दो रन से शिकस्त दी। सीएपी…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
1 min read
सुपर नोवा को गेंदबाजों ने दिलाई जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जसमीत सिंह (3 विकेट) व अरुण सिंह (2 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से सुपर नोवा ने कॉरपोरेट चैंपियंस लीग सीजन वन में रविवार को खेले गए रोमांचक मैच में हिट एंड रन क्रिकेट क्लब को दो रन से शिकस्त दी।

सीएपी टू ग्राउंड पर सुपर नोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन का स्कोर बनाया। अभिजीत बनर्जी ने 29, प्रभजोत सिंह ने 20 व विकास अरोरा ने 19 रन का योगदान किया। हिट एंड रन क्लब से आदित्य सिंह चंदेल ने तीन व मनीष सिंह ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में हिट एंड रन क्रिकेट क्लब 19.1 ओवर में 143 रन ही बना सका। अविनाश सिंह ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए जबकि अभिषेक यादव ने 30 व सुधीर कुमार ने नाबाद 24 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा का सैकड़ा, पाकिस्तान ने भारत को हराया

अर्जुन राजपूत (107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया।

दीपावली के रंग में रंगा क्रिकेट जगत, कोहली-गंभीर समेत दिग्गजों ने दी बधाई

बीसीसीआई, मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।