द इंडियन व्यू

निजी कारणों से सुनील जोशी ने छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सुनील जोशी ने सोमवार को निजी कारणों से आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया। © BCCI/IPL बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर 55 साल के जोशी आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स की टीम से…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
2 min read
निजी कारणों से सुनील जोशी ने छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सुनील जोशी ने सोमवार को निजी कारणों से आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया।

© BCCI/IPL

बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर 55 साल के जोशी आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स की टीम से गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े थे। वह इस साल की शुरुआत में फाइनल में जगह बनाने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

आईपीएल सूत्र ने एक समाचार को बताया, ‘‘वह पंजाब की टीम छोड़ रहे हैं क्योंकि वह बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।’’

जोशी पिछले कार्यकाल में भी पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जब अनिल कुंबले मुख्य कोच थे। उन्होंने इसके बाद भारत के मुख्य चयनकर्ता और फिर सीनियर चयन पैनल के सदस्य के रूप में कार्य किया।

जोशी ने 1996 से 2001 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 एकदिवसीय मैच खेले। जोशी के नाम टेस्ट में 15 मैचों में 41 विकेट दर्ज हैं। किसी एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 142 रन देकर 5 विकेट है।

वहीं किसी टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 169 रन देकर 8 विकेट है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो उन्होंने 69 मैचों की 67 पारियों में 69 विकेट हासिल किए हैं। ओडीआई में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 रन देकर 5 विकेट है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।