द इंडियन व्यू

सीबीआई ने पुडुचेरी में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पुडुचेरी : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई करते हुए पुडुचेरी में लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक असिस्टेंट लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) और एक अन्य व्यक्ति को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
सीबीआई ने पुडुचेरी में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पुडुचेरी : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई करते हुए पुडुचेरी में लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक असिस्टेंट लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) और एक अन्य व्यक्ति को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने आरोपी के कार्यालय से 1 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। सीबीआई ने यह मामला 21 अगस्त को दर्ज किया था, जिसमें सरकारी अधिकारी, एक निजी कंपनी के तीन कर्मचारी, एक अन्य व्यक्ति और कुछ अज्ञात सरकारी एवं निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से एक निजी कंपनी से 1 लाख रुपए की अवैध रिश्वत की मांग की थी।

यह कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत त्रिची में एक सड़क निर्माण का ठेका ले चुकी है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को दो लेबर लाइसेंस की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने पुडुचेरी स्थित असिस्टेंट लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के कार्यालय में आवेदन किया था। लेकिन लाइसेंस न होने के कारण कंपनी का भुगतान एनएचएआई से रुका हुआ था।

सीबीआई ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो आरोपी सरकारी अधिकारी और उसके संपर्क में आए अन्य व्यक्ति को ट्रैक किया गया। छापेमारी के दौरान सरकारी अधिकारी के कार्यालय कक्ष से 1 लाख रुपए नकद बरामद किए गए, जो कथित तौर पर रिश्वत की रकम थी।

इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुडुचेरी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के आधिकारिक कार्यालय और आवासीय परिसर के अलावा, तमिलनाडु के थेनी स्थित निजी कंपनी के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इन छापों के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए।

इसके साथ ही, आरोपी अधिकारी के राजस्थान स्थित पैतृक निवास पर भी तलाशी अभियान अभी जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।