द इंडियन व्यू

सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी : अगले दौर में सेना के लक्ष्य व रेलवे के गोविंद

सेना खेल संवर्धन बोर्ड के गत चैंपियन लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रेलवे के साहिल को हराकर के पुरुष वर्ग की सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अगले दौर में जगह बनाई। साभार : गूगल एशियाई…

Ragwendra P Singh
January 10, 2025
1 min read
सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी : अगले दौर में सेना के लक्ष्य व रेलवे के गोविंद

सेना खेल संवर्धन बोर्ड के गत चैंपियन लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रेलवे के साहिल को हराकर के पुरुष वर्ग की सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अगले दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके चाहर ने इस जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद आरिफ पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाले रेलवे के गोविंद साहनी (60 किग्रा) ने असम के गौरव मजूमदार को 5-0 से हराकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा।

पंजाब के मुक्केबाजों ने भी 13 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके अगले दौर में जगह बनाई। पंजाब के गोपी ने फ्लाईवेट (50 किग्रा), जयशंदीप सिंह ने बेंटमवेट (55 किग्रा), निखिल ने लाइटवेट (60 किग्रा) और कंवरप्रीत सिंह सुपर हैवीवेट (90 किग्रा से अधिक) ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।